Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, लगा हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, लगा हत्या का आरोप

  • छह माह पूर्व घर से भागकर कोर्ट से रचाई थी शादी
  • मायके वालों ने लगाया दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के तालामझवारा गांव में मंगलवार की भोर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गयी। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। ऊक्त क्षेत्र के ही कोडरी गांव की निवासी शिवकुमार सरोज की पुत्री 22 वर्षीय पुत्री दीपा सरोज ने लगभग छह माह पूर्व घर से भागकर ताला मझवारा गांव की हरिजन बस्ती निवासी राजीव कुमार पुत्र राम बहादुर से कोर्ट मैरिज कर लिया था। मंगलवार की भोर में दीपा की मौत हो गयी। दीपा के ससुराल वालों ने शिवकुमार के घर सूचना दिया कि दीपा की मौत हो गयी। मृतका के दादा संकठा प्रसाद ने कहा कि मेरी पोती की हत्या की गयी है। उन लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर दीपा के ससुराल के लोगों ने बताया कि रात को दीपा के पेट में दर्द होने के बाद उसे एक चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां दीपा की मौत हो गयी। जबकि संकठा ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उसके सास, ससुर, पति व एक चचेरी बहन दहेज के एक लाख रुपये व एक गाड़ी के लिए प्रताड़ित करने लगे। यह लोग ही दीपा की हत्या कर दिए है। एसआई सदन प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।