जौनपुर धारा,खुटहन। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा.उमेश तिवारी के नेतृत्व में बड़नपुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। आयोजित सभा में विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास में नया कीर्तिमान बना रहा है। गांव से लेकर शहर तक एक समान विकास को रफ्तार दी जा रही है। वर्तमान समय में अधिकांश पात्रों के पास पक्की छत है। फ्री राशन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा अपने उद्देश्य पर खरी उतर रही है। तीन महिलाओं का गोंद भराई व अन्नप्रासन कराया गया। तीन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी भेंट की गई। इस मौके पर प्रधान रीमा,प्रधान संतलाल सोनी, मंडल अध्यक्ष मदन सोनी ,डा.इंद्रसेनमौर्य, दीपक यादव, राजेन्द्र पाल, अमर बहादुर यादव, गोपीचंद, विमलेश, सुभाषचंद्र उपाध्याय, दिग्विजय सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रतिभा सिंह, मंगीता, अनीता, निशा, आरती गौतम आदि मौजूद रहीं।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
संकल्प यात्रा में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Previous article
Next article


