Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरश्रृंगार महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

श्रृंगार महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर क्षेत्र स्थित शीतला चौकियां धाम में चल रहे त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन पूर्वांचल के प्रसिद्ध लोकप्रिय गायक रविंद्र सिंह ज्योति व भरत श्याम पंडा राहुल पाठक, सविता पाठक व वाराणसी से पधारी गीतांजलि मौर्य ने अपने अपने भजनों से श्रोताओं को भाव विभेर कर दिया। अयोध्या से पधारे मुख्य अतिथि महंत मैथिलीशरण महाराज, जिलाधीश आचार्य पीठ लक्ष्मन किला, आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण महाराज, हनुमत निवास अयोध्या, महंत अनिल शरण महाराज (छोटू महराज), सीताराम नाम शरण महाराज (कार्यक्रम संयोजक) विशिष्ठ अतिथि बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रदीप तिवारी के द्वारा मां शीतला माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। पूर्वांचल के प्रसिद्ध भेजपुरी गायक रविंद्र सिंह ज्योति ने गणेश वंदना के बाद देवी पचरा गीत निमिया के डाड़ मैया डालेली झुलुनवा, हे शीतला मईया, गायक भरत श्याम पंडा के मुखार बिंद से मां का ऐसा प्यार पा के तर गया मां के दर्शन पाकर तर गया, गायिका गीतांजलि मौर्य मोर पंख वाला मिल गया, देवी भजन चौकियां में बरसे अमृत बदरिया, राहुल पाठक के मुखार बिंदु से मुझे मां ने बुलाया दर पे मैं गाता रहूंगा आकर्षण भक्तिमय भजनों देवी जागरण गीत प्रस्तुत कर पंडाल में मौजूद हजारों भक्तो को भाव विभेर कर दिया। पंडाल में मौजूद समस्त श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  लखनऊ, जौनपुर आराध्या झांकी ग्रुप के कलाकारों ने बम बम भेले की झांकी प्रस्तुत कर महाकाल की याद दिला दी। इस मौके पर उपस्थित सीतारमन शरण महाराज, गौरव तिवारी, राधारमन तिवारी, अमर जौहरी, अंकुर पाठक, शीतला चौकियां धाम मन्दिर के महंथ विवेकानंद पंडा व मन्दिर प्रबंधक अजय कुमार पंडा ने आए हुए सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।