Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरमतदाता दिवस पर बच्चों ने ली शपथ

मतदाता दिवस पर बच्चों ने ली शपथ

जौनपुर धारा, सुइथाकला। बुधवार को क्षेत्र के सवायन गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल परिसर में शिक्षक राहुल राज मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय व कम्पोजिट स्कूल के बच्चों को संयुक्त रुप से शपथ दिलायी गयी।

बच्चों को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्र ने लोकतन्त्र की रक्षा में मतदान की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मयार्दा की रक्षा के लिए निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा या अन्य किसी भी प्रलोभन से परे रहकर मतदान करने पर बल दिया। इस दौरान बच्चों ने भविष्य में निर्भिक होकर शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। इस दौरान रमेश सिंह, अमित सिंह, रविश पटेल, रामलवट, अंशुमान सिंह व दीपचन्द समेत अन्य शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मियों समेत बच्चे मौजूद रहे।