Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरश्री महाकाल माता मंदिर पर आंठवां श्रृंगार महोत्सव

श्री महाकाल माता मंदिर पर आंठवां श्रृंगार महोत्सव

  • भब्य भंडारा व रात्रि जागरण का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। श्री महाकाली माता मंदिर श्रीरामपुर रोड पर आठवां श्रृंगार महोत्सव आयोजित हुआ। दो दिवसीय अखंड मानस पाठ, भव्य भंडारा प्रसाद वितरण और झांकी जागरण का आयोजन हुआ। प्रसाद ग्रहण कर भारी संख्या में श्रोताओं ने भक्ति रस का आनंद उठाया। नगर के श्री रामपुर रोड कलेक्टरगंज स्थित श्री महाकाली माता मंदिर के आठवें वार्षिक श्रृंगार महोत्सव पर श्री महाकाली माता मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में बीते सोमवार को प्रात: श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ प्रारंभ हुआ। अगले दिन मंगलवार की शाम हवन व भव्य आरती के साथ समापन हुआ। तदुपरांत प्रसाद वितरण एवं भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रात्रि में अयोध्या से आए आदर्श म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा रात्रि जागरण और भक्ति नृत्य प्रस्तुति की गई जिसमें भारी संख्या में उपस्थित भक्तजन भाव विभेर हो उठे। जागरण के आयोजन में स्थानीय झक्कास ग्रुप का विशेष सहयोग रहा। वहीं व्यवस्था में मुख्य रूप से विनोद अग्रहरि, मयाशंकर यादव, सूरजमल सेठ, सिकंदर साहू, मनोज जायसवाल, छोटेलाल आदि प्रमुख रहे।