Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरजल निकासी के लिए बनी नाली धराशायी

जल निकासी के लिए बनी नाली धराशायी

  • जलजमाव से संक्रामक रोगों के बढ़ने का खतरा

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत भादी ग्राम सभा के सेंट थामस रोड स्थित सड़क पर जल जमाव आम बात है। हल्की बारिश में भी जल जमाव हो जाता है। वहीं एक माह के अंदर गुणवत्ता विहीन बनीं नाली धराशायी हो गयी जिसके चलते सड़क पर नाली का पानी भी जमा हो रहा है जो संक्रामक रोगों को बढ़ाने का कार्य कर रहा है लेकिन स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि आंख कान मुह बंद किये हैं। नगर के सेण्ट थामस रोड स्थित कोरवलिया भादी गांव के न्यू प्रâेंड्स अवध कालोनी का हाल बेहाल हैं। अभी एक पखवाड़ा पूर्व मरम्मत कार्य से बनी जल निकासी की नाली तेज बारिश के दबाव में धराशायी हो गई जिसके चलते कालोनी में संक्रामक रोगों के पैदा होने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में कालोनीवासी भयभीत हैं। ग्राम पंचायत निधि से बनी उक्त नाली के द्वारा कालोनी के गंदे पानी का निकास हो जाता रहा। इसी बीच एक पखवाड़ा पूर्व प्रधान द्वारा मरम्मत कार्य भी करवाया गया लेकिन पन्द्रह दिन के अन्दर ही वह नाली तेज बारिश के दबाव को झेल नहीं पायी और वह धराशायी हो गई। जिससे कालोनी के घरों से ाfनकलने वाले गन्दे पानी का जमावड़ा इर्द-गिर्द होने लगा। कालोनी वालों का कहना है कि इस समस्या की तरफ यदि स्थानीय प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो लोगों के लिए स्वास्थ्य का खतरा बढ़ जाएगा।