Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरनगर पंचायत कर्मियों ने वार्डो में की फॉगिंग

नगर पंचायत कर्मियों ने वार्डो में की फॉगिंग

  • संचारी रोग व मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए उठाया गया कदम

जौनपुर धारा, जफराबाद। बारिश के मौसम को देखते हुए संचारी व मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा वार्डो में फॉगिंग की गयी। बता दें कि संचारी रोग नियंत्रण व मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु नगर पंचायत की अध्यक्ष उम्मे राहिला व अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह के निर्देश पर मंगलवार की शाम को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सुपर वाइजर वेद प्रकाश की उपस्थिति में नासही, शेखवाड़ा, काजी अहमद नूर, ताड़तला, सैयदअलीपुर आदि वार्डो में जाकर फॉगिंग किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि संचारी रोग, डेंगू व अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु नगर पंचायत के दसों वार्डो में रोस्टर के हिसाब से फॉगिंग की जाएगी ताकि लोगों को राहत मिल सके।