Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशीतला चौकिया धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

शीतला चौकिया धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

  • ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंजा मंदिर

जौनपुर। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन सुप्रसिद्ध आदि शक्ति पीठ माँ शीतला चौकिया धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह मंगला आरती के साथ ही मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा और देखते ही देखते दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गईं। जौनपुर के सिद्धपीठ शीतला धाम चौकिया में नवरात्रि के चौथे दिन श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। करीब 500 मीटर तक दो कतारों में भक्त खड़े रहे और मंदिर परिसर मां शीतला के जयकारों से गूंजता रहा। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस, महिला कांस्टेबल व पीएसी के जवान तैनात रहे। मंदिर महंत विवेकानंद पांडा ने व्यवस्था में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। श्रद्धालु भोर में 3 बजे से ही कतारों में खड़े हो गए थे। हाथों में नारियल, चुनरी और माला लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। ‘जय माता दी’ और ‘सांचे दरबार की जय’ के उद्घोष से पूरा चौकिया परिसर भक्तिमय हो गया। मंदिर प्रशासन और पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिखे। सिर्फ जौनपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों जैसे आजमगढ़, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ से भी बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन के लिए पहुंचे। कई भक्तों ने मंदिर परिसर में मुंडन संस्कार और हलवा-पूरी का भोग लगाकर अपनी मन्नतें पूरी कीं। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। धाम के आसपास की दुकानों पर भी काफी चहल-पहल देखी गई। प्रसाद, माला और माता के श्रृंगार की दुकानों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। गर्मी को देखते हुए कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल की व्यवस्था भी की गई थी।