Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफूलों व अबीर-गुलाल के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

फूलों व अबीर-गुलाल के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

जौनपुर। अखिल भारतीय सम्पादक मण्डल इकाई जौनपुर के तत्वावधान में रविवार को मातापुर स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने फूलों और अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान होली को आपसी सौहार्द, भाईचारे और प्रेम का प्रतीक बताते हुए समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। कहा गया कि यह पर्व लोगों के बीच के गिले-शिकवे मिटाकर संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल व अध्यक्षता राम चन्दर नागर ने किया। कार्यक्रम के दौरान विरेन्द्र कुमार गुप्ता, सुरज साहू, स्वदेश कुमार, अनिल कुमार गौतम, नरेंद्र गिरी, शशिराज सिन्हा, प्रो.आसाराम यादव, शेखर चौहान, अमर बहादुर चौहान, वृजेन्द्र पटेल, लाल बहादुर पाल, सुशील स्वामी, आफताब आलम, महेन्द्र कुमार गुप्ता, जर्नादन मिश्रा, सुरज पटेल, विनोद गौतम, विपिन पटेल साहित तमामम लोग मौजूद रहे।