Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशिविर में 213 मरीजों का हुआ इलाज, मुफ्त मे बांटी दवाईयां

शिविर में 213 मरीजों का हुआ इलाज, मुफ्त मे बांटी दवाईयां

जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर और चंवरी बाजार मे शिविर लगाकर मरीजों का इलाज कर मुफ्त में दवाईया बांटी गयीं। रविवार की सुबह बाईपास स्थित कृशु मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ.धर्मेंद्र कुमार यादव और डॉ.स्वाती यादव द्वारा त्रिलोचन महादेव परिसर और चंवरी बाजार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्त्री रोग, चमड़ी रोग, हड्डी रोग,स्वांस रोग के मरीजों के खून की जाँच कर मुफ्त में दवा वितरण किया गया। डा.धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहाकि गरीबों, असहायों का इलाज कम खर्च मे किया जाता है। शिविर मे दो सौ तेरह मरीजों को देखा गया। शिविर मे अमन  यादव, संजय यादव, पंकज पूजा चौहान धीरज यादव रामपाल मनीष रहे।