Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिविर के पांचवें दिन रैली निकाल यातायात की दी गयी जानकारी

शिविर के पांचवें दिन रैली निकाल यातायात की दी गयी जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामवासियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को रवाना करने से पूर्व पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कला संकाय के डीन डॉ. राजेश कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहाकि समाज को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की महती आवश्यकता है क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से एक बड़ी सामाजिक हानि होती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश पांडेय ने कहाकि छात्रों को इस विषय पर स्वयं  जागरूक होने के साथ समाज को भी जागरूक करना होगा। वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ. तेजप्रताप सिंह और प्रशांत सिंह के संरक्षण में रैली निकाली गई जिसमें उनके द्वारा अनेकों पोस्टरों, बैनरो पर लिखे गए नारों जैसे मत करो इतनी मस्ती जिंदगी नहीं है सस्ती, न शौक न मजबूरी हेलमेट पहनना है जरूरी, सड़क सुरक्षा की यही पुकार बिना हेलमेट सब बेकार, आप चलाए कोई भी वाहन सड़क नियमों का करें पालन आदि के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा रास्ते में बिना हेलमेट के जा रहे लोगों को रोकते हुए उन्हें इसके महत्व के बारे में बताया गया।