Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसडीएम और सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

एसडीएम और सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

  • एसडीएम के निरीक्षण में पांच डॉक्टर अनुपस्थित मिले, सभी को कारण बताओ नोटिस
  • अस्पताल के वार्ड और शौचालय में गंदगी देख सीएमओ भड़कीं

जौनपुर धारा, केराकत। एसडीएम नेहा मिश्रा और सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का अलग अलग समय पर औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने पांच डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। जबकि सीएमओ ने अस्पताल के शौचालय और वार्ड में गंदगी देख फटकार लगाई। सबसे पहले सबेरे लगभग दस बजे एसडीएम नेहा मिश्रा अस्पताल पहुंची थीं। उस समय डॉ. अद्वैत प्रताप सिंह के अलावा कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं था। अस्पताल का कार्यालय भी बंद था और अन्य अनेक कर्मचारी भी गायब थे। उन्होंने अनुपस्थित पांच डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस दिया है। इस अवसर पर एसडीएम ने अस्पताल के प्रसव कक्ष और भर्ती मरीजों के वार्ड का भी निरीक्षण किया। मरीजों से अस्पताल की ओर से दिए जाने वाले खानपान आदि सुविधाओं की जानकारी ली। वे करीब आधा घंटे तक अस्पताल में रहीं। दोपहर करीब 12 बजे सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह भी अस्पताल पहुंच गईं। उनके पहुंचने पर भी अनेक डॉक्टर गायब थे। एक स्टॉफ ने सीएमओ को बताया कि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार कन्नौजिया क्षेत्र भ्रमण पर हैं। सीएमओ ने अस्पताल के शौचालय और वार्ड में गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने डॉक्टर समेत सभी स्टॉफ को ईमानदारी से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की सलाह दी।