Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षा मनुष्य के जीवन का उपहार : प्रभातजी

शिक्षा मनुष्य के जीवन का उपहार : प्रभातजी

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिक्षा और संस्कार एक-दूसरे के पूरक हैं। शिक्षा मनुष्य के जीवन का उपहार है, जो व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल देती है और संस्कार जीवन का सार है, जिसके माध्यम से मनुष्य के व्यक्तित्व का निर्माण और विकास होता है। बसंत पंचमी के अवसर पर आर एस दुबे सेंट्रल एकेडमी स्कूल, तिलवारी बदलापुर में आयोजित सरस्वती त्रिकुंडी यज्ञ कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रभातजी ने उपरोक्त बातें कही। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, विस्तारक अंजनीजी, प्रधानाचार्य सच्चिदानंद त्रिपाठी, संजय दुबे, समाजसेवी महेंद्र सेठ, अभिषेक त्रिपाठी, संजय दुबे, जगदंबा सिंह, राजन पांडे, विभा दुबे, उत्तम, चंदन, सुरेंद्र, श्रवण तिवारी, सुरेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र मिश्रा, वेद प्रकाश दुबे, प्रफुल्ल मिश्रा शुभम तिवारी, शैली, आंशिक, जया, मुस्कान प्रियंका, राजीव तिवारी, विनोद दुबे, समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यज्ञ आचार्य पंडित रमेश चंद्र पांडे ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर यज्ञ में भाग लिया। अंत में स्कूल के प्रबंधक सुभाष दुबे ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।