Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआधुनिक मशीनों व सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन

आधुनिक मशीनों व सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं लोक प्रबंधन सेवा विभाग रविन्द्र नायक ने ट्युलिप हार्ट एण्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वेंटिलेटर, डीफेब, कैथ लैब के बारे में डॉ.मोहसिन से जानकारी ली। उन्होंने अवगत कराया कि सभी मशीन आधुनिक और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी अस्पताल में उपलब्ध है। वही डॉ.उत्पल कुमार शर्मा डीएम कार्डियोलॉजिस्ट है, जो 24 घण्टे उपलब्ध मिलेंगे। यह जौनपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है अब महानगरों की सुविधा जौनपुर में भी उपलब्ध मिलेगी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़, एसपी उपाध्याय पुलिस उपमहानिरीक्षक, अनिल कुमार मिश्रा आईएएस, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा, त्रिवेणी सिंह आईजी स्टैम्प, एसके पांडेय जेल अधीक्षक, डॉ.लक्ष्मी सिंह सीएमओ, इंद्रानंदन सिंह सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम मौजूद रहे।