Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरशाहगंज में चला चाकू, एक की मौत दूसरा गंभीर

शाहगंज में चला चाकू, एक की मौत दूसरा गंभीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के काशीराम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शाम 7:00बजे चाकू बाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बारे में बताया गया है कि इसी कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव निवासी रामजस यादव का 18 वर्षी पुत्र प्रियांशु यादव अपने कुछ साथियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास गया जहां एक पक्ष से विवाद हो गया। विवाद में प्रियांशु और शुभम पुत्र धर्मेंद्र कुमार यादव दोनों को चाकू लग गया। खून से लथपथ अवस्था में दोनों युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने प्रियांशु यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि चिकित्सक ने शुभम को भर्ती कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही शाहगंज कोतवाली की पुलिस घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अलग सूत्र के मुताबिक बताया गया है कि मृतक अपने कुछ साथियों के साथ गिरफ्तार अभियुक्त के घर मारपीट करने गए हुए थे। चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने वाले हमलावर को भी चोटे आई हुई है। पुलिस हमलावर को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।