Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरशार्ट सर्किट से रिहायशी मड़हा में लगी आग से महिला झुलसी

शार्ट सर्किट से रिहायशी मड़हा में लगी आग से महिला झुलसी

जौनपुर धारा,जफराबाद। स्थानीय क्षेत्र के नेवादा गांव में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक रिहायशी मड़हे में आग लग गयी। आग की चपेट में आकर एक महिला झुलस गई और एक गाय तथा दो बकरियां जलकर मर गयी। उक्त गांव निवासी राम आसरे पटेल के मकान से सटकर मड़हा रखे थे। दोपहर में अचानक विद्युत तार से चिंगारी निकलने लगी। जब तक कोई कुछ समझता मड़हा धूं-धूं कर जलने लगा। मड़हे में बंधी गाय तथा दो बकरियां जिंदा जलने लगी। गृहस्थी का काफी सामान भी मड़हे में था। सब जल गया। घर की एक 50वर्षीया महिला सुखवंती देवी गाय तथा बकरियों को बचाने में गम्भीररूप से झुलस गई। गांव के लोग काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया। हालांकि तब तक सब कुछ जल चुका था।परिजन महिला को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले गए।