Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरविवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव में शनिवार सुबह एक 33वर्षीय विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झुलकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। मृतका के पति ने मानसिक रूप विक्षिप्त होने का दावा किया है। जेठपुरा गांव के निवासी बृजेश यादव की शादी 10वर्ष पूर्व खुटहन थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में शादी हुई थी। बृजेश विदेश मे रहकर कमाई करता था। बीते दो वर्ष पहले वह घर पर आकर रहने लगा था। पति बृजेश ने बताया की नए घर के निर्माण कार्य की देखभाल के लिए वह अपने नए घर सोता था और पत्नी राधिका 33वर्ष पुराने घर सोई थी। शनिवार सुबह जब वह उठा तो देखा की पत्नी के कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से जाकर देखा तो वह चौक गया। कमरे में लगे पंखे पर साड़ी के सहारे फंदे पर झूलती पत्नी को देखकर वह सहम गया और शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सरायख्वाजा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवा लिया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका दो पुत्री व एक पुत्र की मां थी, और मृतका की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के चलते अक्सर वह उलझी रहती थी। सरायख्वाजा थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की तहकीकात की जा रही है।