Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरशार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार सिपाह में स्थित एसयू इंटरप्राइजेज नाम से दुकान थी। जिसमें इनवर्टर बैटरी, कार बैटरीज तमाम तरह के नए पुराने बैटरी इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा गया था। दुकान गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना निवासी प्रवीण यादव की है। वह शुक्रवार की शाम को दुकान बंद करके घर चले गए। लेकिन रात में जब दुकान से धुंआ निकलने लगा तो अगल-बगल के लोगों ने इस मामले की जानकारी प्रवीण यादव के दी। सूचना पर अग्निशमन फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई और किसी तरह से आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखे लाखों के सामान जलकर नष्ट हो गये। हालांकि पाrड़ित प्रवीण कुमार के मुताबिक करीब 12 लाख के सामान का नुकसान हुआ है।