जौनपुर धारा, चंदवक। बाजार स्थित आयुष्मान मेटेरनिटी एड सर्जिकल हॉस्पिटल में नि:शुल्क गठिया परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 170 मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में वरिष्ठ हड्डी रोग सर्जन डॉ. एसके सिंह, एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी के वरिष्ठ जोड़ प्रात्यारोपण एवं स्पाइन सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल द्वारा घुटने एवं कमर दर्द से पीड़ित मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण करते हुए गठिया के इलाज हेतु परामर्श दिया। बहुत ही कम समय में होने वाली दर्द रहित एवं बिना खून के नुकसान वाली नवीनतम तकनीक जीरो एरर जोड़ प्रत्यारोपण से अवगत कराया। शिविर का संचालन आयुष्मान मेटेरनिटी हॉस्पिटल के डॉ. रितेश पाण्डेय ने किया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
170 गठिया ग्रस्त मरीजों को दिया गया परामर्श
Previous article

