Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशार्ट सर्किट से गैस सिलेंडर फटने पर,दुकान का सामान जलकर राख

शार्ट सर्किट से गैस सिलेंडर फटने पर,दुकान का सामान जलकर राख

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर मां दुर्गा जी विद्यालय के सामने एक किराना व चाय-पान की दुकान में शुक्रवार की सुबह पांच बजे शार्ट सर्किट के चलते गैस सिलेंडर फट गया। जिसके चलते दुकान में आग लग गई और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। विष्णु गुप्ता की सिद्दीकपुर मां दुर्गा जी विद्यालय के सामने किराना व चाय -पान की दुकान है। जिसे सुनील प्रजापति चलाता है। प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार की रात भी वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई और अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ जिससे आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी दी। आनन-फानन में परिवार और आसपास के लोग पहुंच गए और मामले की सूचना अग्निशमन दल को दिया। अग्निशमन दल ने भी पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।