Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशान-ए-बनारस सम्मान से नवाजी गई विदुषी

शान-ए-बनारस सम्मान से नवाजी गई विदुषी

जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासिनी उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा को रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मण्डलाध्यक्ष सुनील बंसल ने अंगवस्त्र एवं रोटरी वोकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड ‘शान-ए-बनारस’ देकर सम्मानित किया। रथयात्रा स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में विदुषी ने कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया। तत्पश्चात एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभागार में उपस्थित लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अन्त में रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने विदुषी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आलोक अरोड़ा, विष्णु जैन, डॉ.सुनील शाह, पियूष नागर, ज्ञानेश सेठ, प्रशांत वर्मा, शैलेश जयसवाल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।