जौनपुर धारा, सुइथाकला। शुक्रवार की सुबह पुलिस को थाना क्षेत्र में दुराचार और आईटी एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय और मय कोबरा कर्मचारी हेडकांस्टेबल शशांक शेखर और कान्सटेबल बरखू राम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान सूचना के आधार पर सूरापुर के पास से दुराचार और आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई जिसका हाल पता थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव निवासी शशि पुत्र हुबराज के रूप में है। गौरतलब हो कि उक्त अभियुक्त दुराचार और आईटी एक्ट के तहत थाना क्षेत्र में वांछित चल रहा था। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
दुराचार का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


