Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरशादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप, मुकदमा दर्ज

शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक कालोनी निवासी तलाकशुदा महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका प्रेमी शादी का झांसा देकर आठ साल तक उसका यौन शोषण करता रहा महिला को बच्चा होने पर उसका प्रेमी उसे छोड़ फरार हो गया।

उक्त महिला की शादी 15 वर्ष पूर्व आजमगढ़ जनपद में हुई थी पति से अनबन के चलते महिला आठ वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। तब से महिला नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक कालोनी में रहती है। महिला का नगर के अम्बेडकर नगर मुहल्ला निवासी एक युवक से प्रेम हो गया। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर आठ वर्षों तक यौन शोषण करता राहा उक्त महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया तो महिला ने उक्त युवक पर शादी का दबाव बनाया तो शादी से इन्कार करते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया परन्तु कार्रवाई न होने पर निराश होकर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक नीरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी मुहल्ला अम्बेडकर नगर व तीन अन्य के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।