Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसकर महिला से लुट

शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसकर महिला से लुट

घर में दूधमुंहे बच्चे को उल्टा लटका कर जान से मारने की धमकी देकर गहना और नगदी लूट ले गए बदमाश

जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र की मीरपुर मौर्या बस्ती में शाम 6:00 बजे शादी का कार्ड देने के बहाने दो बदमाश घर में घुसकर महिला को आतंकित कर घर में रखा गहना और नगदी समेत लुट ले गए। मीरगंज थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर मीरपुर गांव के मौर्य बस्ती में दिवाकर मौर्या के घर पर उस समय दो बदमाश रिश्तेदार बन कर शादी का कार्ड देने पहुंचे जब घर के लोग भदोही रिश्तेदार के यहां शादी में सम्मिलित होने गए थे। घर में अकेली पूजा मौर्या अपने चार माह के दूधमुंहे बच्चे के साथ अकेली थी, तभी 6:00 बजे शाम एक बाईक पर दो बदमाश रिश्तेदार बन कर शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसकर महिला के बच्चे को उल्टा लटका दिया और फर्श पर गिराकर जान से मारने की धमकी देते हुए। गहना और नगदी समेट कर बल बंद पड़े कमरे का ताला तोड़ने लगे। इसी दौरान महिला अपने बच्चे को लेकर घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई और बस्ती की तरफ भाग कर कुछ महिलाओं को आप बीती बताई। जब तक गांव वाले जुट कर घटना स्थल पर पहुंचतें तब तक दोनों लुटेरे गहना और नगदी लेकर भाग चुके थे। घटना की जानकारी होते ही दिवाकर मौर्य अपने परिवार सहित घर पहुंचे तब तक सब कुछ लुट चुका था। घटना की जानकारी 112 नंबर पर देते हुए दिवाकर मौर्या थाने पहुंचकर लूट की तहरीर दे दी है।