― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरमानव को एकत्व के सूत्र में बांधता : मानव एकता दिवस

मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता : मानव एकता दिवस

24 अप्रैल को मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा एवं निरंकारी राजपिता के पावन सान्निध्य में ‘मानव एकता दिवस’ का आयोजन 24 अप्रैल को ग्राउंड नं.2, निरंकारी चौक, बुराड़ी में किया जायेगा। यह दिन युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह के परोपकारी जीवन एवं उनकी लोक कल्याण की भावना को समर्पित है। इस कार्यक्रम में दिल्ली एवं आसपास के अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त सम्मिलित होकर बाबा गुरबचन सिंह एवं मिशन के अनन्य भक्त चाचा प्रताप सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगें और उनके महान जीवन से प्रेरणा लेते हुए सतगुरु के अमोलक प्रवचनों को भी श्रवण करेंगे।

उक्त जानकारी मिशन के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए बताया कि सतगुरु की असीम कृपा से मानव एकता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समुचित विश्व  के विभिन्न स्थानों पर संत निरंकारी मिशन की समाज कल्याण शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का अविरल श्रृंखलाओं का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। जिसमें मडियाहूँ पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन (अहमद खां मण्डी) जौनपुर में रक्तदान शिविर जैसे महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। संत निरंकारी मंडल के सचिव एवं समाज कल्याण विभाग के  प्रभारी आदरणीय जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि युगप्रर्वतक बाबा गुरबचन सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानवता के कल्याणार्थ समर्पित किया। उन्होंने ब्रह्मज्ञान की दिव्य दात द्वारा मानव को मानव से जोड़कर प्रेम और मिठास की सदा बहने वाली निर्मल धारा को प्रवाहित कर हर हृदय में अपना स्थान बनाया। प्रत्येक भक्त के जीवन को वास्तविक रूप में एक व्यावहारिक दिशा प्रदान की जिसके लिए मानवता उनकी सदैव ही ऋणी रहेगी।

मानव सेवा का लक्ष्य महान

युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह द्वारा सन् 1986 से आरम्भ हुई परोपकार की यह मुहिम, महाअभियान के रूप में आज अपने चरमोत्कर्ष पर है। इन शिविरों में अभी तक 13,31,906 युनिट रक्त मानवमात्र की भलाई हेतु दिया जा चुका है और यह सेवाएं निरंतर जारी है।

Share Now...