Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशहर कांग्रेस ने पौधरोपण कर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

शहर कांग्रेस ने पौधरोपण कर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। भगत सिंह पार्क में शहर कांग्रेस द्वारा पौधरोपण कर पार्टी का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसके बाद शहर कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहाकि 1885 में कांग्रेस की स्थापना की गई थी।  कांग्रेस की इस यात्रा को 138 साल पूरे हो गए हैं। महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, पंडित मदन मोहन मालवीय, लाला राजपत राय, लोकमान्य तिलक, मौलाना आजाद, सुभाष चंद्र बोस, सीराज गोपाल आचार्य, राजेंद्र प्रसाद और खान अब्दुल गफ्फार खान जैसे कांग्रेस नेताओं ने न केवल भारतीय स्वाधीनता कानून को सत्याग्रह, असहयोग और दांडी नमक यात्रा जैसे अहिंसक आंदोलन से देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि अंग्रेजों से आजादी के बाद विकास की पंक्ति में अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए देश का संविधान तैयार करने और देश के एकीकरण में पंडित नेहरू और बाबा साहब अंबेडकर और सरदार पटेल के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। देशहित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, शशांक राय, जावेद खान बाबू, विवेक सिंह सप्पू, अमन सिन्हा, साजिद मानु, तालिब, ताहिर, रिजवान अब्बास आदि लोग उपस्थित रहे।