Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ घायल

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर।  स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भलुआही रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की शाम एक अधेड़ व्यक्ति मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं घटना को लेकर भलुआही रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय ने जाम को खाली करवाया। घायल अधेड़ महराजगंज थाना क्षेत्र के बैहारी ग्राम पंचायत निवासी रामजीत गौतम बताया जा रहा है।