Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरवैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव

जौनपुर धारा,शाहगंज। शुक्रवार को सीता नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव का आयोजन वैदेही सखी शक्ति समिति ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल सीता माता के जयकारे से गूंज उठा। वक्ताओं ने सभी महिलाओं से सीता द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलने की अपील की। इस दौरान बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशी प्रांत की महामंत्री भदोही से पधारी सपना दुबे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समिति की अध्यक्ष नीतू मिश्रा और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माता सीता का चरित्र हमेशा अनुकरणीय रहा है और रहेगा। हमें प्रयास करना चाहिए कि हमारे बच्चे माता सीता के गुणों को धारण करें। विशिष्ट अतिथि गुलाबी समिति की अध्यक्ष बिट्टू किन्नर ने कहा कि माता सीता का जीवन अपने आप में एक ग्रन्थ है। उन्होंने जिस तरह विषम परिस्थितियों से अपनी जिम्मेदारी निभाई, उसी तरह से हमें भी विषम परिस्थितियों में बिना घबराए, धैर्यपूर्वक अपनी मर्यादा, अपने संस्कार और संस्कृति को संभाले आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश वंदना, स्वागत गीत, नृत्य, नाटक, चौपाई प्रतियोगिता, झांकी की प्रस्तुति की। समारोह में श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के भेष धरे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे। माता सीता के चरित्र पर समिति की संवाद प्रभारी अनुपमा अग्रहरि, मंत्री अनुपमा मोदनवाल और सरोज बरनवाल ने विस्तार से जानकारी दी। संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख स्वाति अग्रहरि और भाजयुमो अध्यक्ष धीरज पाटिल ने किया। समारोह में रामपलट अग्रहरि, जिला सह.प्रचारक सूरज, शुभांगी सिंह दुर्गा वाहिनी, पूर्व चेयरमैन गीता जायसवाल, सुभाष चन्द्र यादव, अजेंद्र अग्रहरी, रचित चौरसिया, अनुराग मिश्रा, सर्वेश चंद्र शास्त्री, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विकास साहू, नीलम अग्रहरि, रीता जायसवाल, पूजा अग्रहरि, उमा जायसवाल, अन्नपूर्णा मोदनवाल, निधि आर्य, महामंत्री नीलू अग्रहरी आदि मौजूद रहीं।