― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमण्डल रेल प्रबंधक लखनऊ ने जंघई जंक्शन का किया निरीक्षण

मण्डल रेल प्रबंधक लखनऊ ने जंघई जंक्शन का किया निरीक्षण

  • 17 मिनट रुक कर दिया मातहतों को दिशा निर्देश

जौनपुर धारा,जंघई। मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ शचींद्र मोहन शर्मा ने  शुक्रवार को जंघई जंक्शन पर हो रहे सुंदरीकरण का जायजा लिया। वे रेलवे सैलून से दोपहर 12.36पर जंघई आए। सैलून में बैठकर विकास कार्यों के संबंध में मातहतों से पूछताछ करते रहे। करीब 17मिनट बाद फूलपुर रेलवे स्टेशन होते हुए प्रयागराज के लिए चले गए। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह, जीआरपी प्रभारी जंघई अली अतहर, आरपी एफ प्रभारी निरीक्षक ए.के.सिंह सीयमआई सुधांशु ओमनी आरपीएफ सबस्पेक्टर दीपक कुमार आदि उनके स्वागत और सुरक्षा में मौजूद रहे।

Share Now...