Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • मृतका की तीन साल पहले हुई थी शादी
  • पुलिस के मोबाइल से मायके वालों को हुई जानकारी

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र खरचलपुर गांव में सोमवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के ससुराल वालों ने मौत को आत्महत्या बताया वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलालपुर थाना क्षेत्र के ताला गाँव निवासी मुन्ना यादव अपने लड़की की शादी तीन साल पहले जफराबाद थाना क्षेत्र के खरचलपुर गांव निवासी शिवकुमार यादव पुत्र रामधनी यादव के साथ हुई थी। शिवकुमार फूलपुर में किसी कंपनी में काम करता है। उनकी पत्नी अपने गांव में सास सुसर व जेठ जेठानी के साथ रहती थी। मृतक के सास ससुर ने आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं मृतका के परिजन पहुंचकर हत्या का आरोप लगाने लगे। ससुराल पक्ष का कहना था कि सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वाद- विवाद के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पर क्षेत्राधिकारी सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि मुझे सूचना मिली कि मृतका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।