Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरपौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी : कुलपति

पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी : कुलपति

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देता है इसलिए वृक्ष लगाने के साथ -साथ इनका संरक्षण भी बहुत जरूरी है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना हम सबका दायित्व है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव ने एक व्यक्ति, एक वृक्ष के नारे के साथ प्ाौधरोपण के महत्व को बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनय वर्मा ने बच्चों के साथ पूरे विश्विद्यालय परिसर में पौधरोपण कराया। कार्यक्रम में डॉ. अवधेश मौर्य, डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. संतोष यादव, सर्वेश कुमार, कयामुद्दीन, गुड्डू संतोष, मुन्ना रावत आदि ने सहयोग किया।