Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उत्पादों की बिक्री के लिए जेम पोर्टल से जुड़ें : विजया रहाटकर

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने जौनपुर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से जेम पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने लखपति दीदी बनने का लक्ष्य रखने और डिजिटल मार्केटिंग अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में कोविड प्रभावित परिवारों की बेटियों को लैपटॉप वितरित किए गए।
Homeअपना जौनपुरविराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का अच्छा परफॉर्मेंस

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का अच्छा परफॉर्मेंस

विश्व कप 2023 का 33वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का अच्छा परफॉर्मेंस देखने को मिल सकता है. फैंस के लिए एक अच्छी खबर यह है कि मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना नहीं है. यह मैच मुंबई में गुरुवार को खेला जाना है. इस दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच से पहले प्रदूषण को लेकर प्रतिक्रिया दी है. 

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को मुंबई में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम में हल्की गर्मी होगी. अगर औसत तापमान की बात करें तो यह 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. एक अहम बात यह भी है कि खेल के दौरान खिलाड़ियों को मौसम की वजह से दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. 35 प्रतिशत उम्मीद है कि बादल छाए रहेंगे. टीम इंडिया मौसम तो नहीं लेकिन प्रदूषण की वजह से जरूर चिंता की स्थिति में है. अमर उजाला की खबर के मुताबिक भारतीय कप्तान रोहित ने मुंबई के प्रदूषण को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि यह आदर्श स्थिति नहीं है. एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित से पहले जो रूट ने भी प्रदूषण को लेकर शिकायत की थी. रूट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा था. गौरतलब है कि टीम इंडिया पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही इस मैच में खेल सकती है. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी तक फिट नहीं हो सके हैं. इस वजह से वे बाहर चल रहे हैं. रोहित और टीम इंडिया संभवत: प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं करेंगे. टीम इंडिया ने अभी तक छह मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. उसका इस मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा. वहीं सेमीफाइनल से पहले आखिरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा.