जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील के स्टाम्प विक्रेता संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम संतवीर सिंह को दिया। संगठन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि ज्ञापन में फिजिकल स्टाम्प पेपर खत्म होने पर ई-स्टाम्प में एक प्रतिशत कमीशन का आश्वासन पूरा किया जाए। स्टाम्प बिक्री का अत्यन्त जटिल व्यवस्था को सरल किया जाए। स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन प्रदेश में ई-स्टाम्प व्यवस्था संभालने में नाकाम है, यह व्यवस्था राज्य सरकार के अधीन विभाग मे कराया जाए। स्टांप विक्रेता का आईडी कार्ड तत्काल जारी किया जाए। स्टाम्प वेंडर्स कल्याण अधिनियम पारित किया जाए।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
विभिन्न मांगों को लेकर स्टांप विक्रेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Previous article

