Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरविधायक ने महाराणा प्रताप द्वार का किया भूमिपूजन

विधायक ने महाराणा प्रताप द्वार का किया भूमिपूजन

जौनपुर धारा, सुजानगंज। विधानसभा बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र महराजगंज के चेती बाजार में हिन्दू के सिरमौर, महापराक्रमी, सफल कूटनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक महाराजा महाराणा प्रताप स्मृति द्वार निर्माण का विधि-विधान से भूमिपूजन करके शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि बदलापुर का विकास तेजी से हो रहा है। भाजपा सरकार में पिछले पांच साल में दो पुल का निर्माण कराया और आज कई पुलों के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बदलापुर में हमने अस्सी प्रतिशत काम करा दिया है आने वाले समय में बदलापुर को जिला बनाने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर अखंड राजपूताना संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह, मंडल अध्यक्ष बलबीर गौड़, लवकुश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह, उन्नत सिंह, उमा प्रताप सिंह, अशोक सिंह आदि  मौजूद रहे।