Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरनिकाय चुनाव में पूर्व मंत्री ललई का दिखा दबदबा

निकाय चुनाव में पूर्व मंत्री ललई का दिखा दबदबा

  • शाहगंज व खेतासराय में सपा को दिलाई जीत

जौनपुर धारा, शाहगंज। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक पकड़ का एहसास करवाया। साथ ही अपने राजनीतिक विरोधियों को आइना दिखाया। नगर पालिका परिषद में सपा प्रत्याशी रचना सिंह ने भाजपा की निवर्तमान अध्यक्ष गीता जायसवाल को 2558 मतों से मात दे विजय हासिल करने में कामयाब रहीं। श्री यादव मतगणना के दौरान देर रात तक अपने निजी स्थान पर रहकर हर आंकड़े के साथ पूरी निगरानी करते रहे। हालांकि खेतासराय नगर पंचायत की रिकाउंटिंग के बाद भी वसीम अहमद ने भाजपा प्रत्याशी रुपेश गुप्ता को 72 वोटों से पराजित किया। ललई यादव ने अपनी राजनीतिक पकड़ का एहसास भाजपा नेताओं को भी करा दिया। भाजपा नेताओं द्वारा अपनी ही सरकार के प्रशासन पर आरोप लगाकर धरने पर बैठने को मजबूर हो गए थे। ललई यादव ने कहा कि जनता के सहयोग से जनता के लिए जीत है।