Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरविद्युत करंट की चपेट में आने से दादा-पोते की दर्दनाक मौत

विद्युत करंट की चपेट में आने से दादा-पोते की दर्दनाक मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के राजापुर नंबर दो गांव में रविवार की सुबह पम्पिंग सेट के कमरे में उतरे करंट की चपेट में आकर दादा और पोता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी शेषनारायण दुबे उर्फ गंगा प्रसाद दुबे 65वर्ष ने घर से 500मीटर दूर अपना निजी नलकूप लगा रखा है। रविवार को वह अपने नलकूप के पास खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका पोता मनीष दुबे 15वर्ष वहां पहुंचा और पम्पिंग सेट के कमरे में कुछ सामान रखने के लिए गया। वहां कमरे के अंदर साफ्टीन में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो दादा गंगा प्रसाद भी उसे देखने व्ाâे लिए कमरे के अंदर गए। वहां मनीष साफ्टीन के ऊपर गिरा हुआ था। ज्योंही उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया, वह भी करंट की चपेट में आ गए। वहां आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। जिससे वहां ग्रामीण पहुंचे बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बाधित कराई गई। इसके बाद दोनों को ग्राम प्रधान अरुण कुमार दुबे अपने वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहूँ पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिवार में दोनों की मौत की सूचना मिली पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मनीष की माता रागनी का रो-रो कर बुरा हाल है। दादी सावित्री अपने पति व पोते को देखकर बेसुध हुए जा रही थी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।