Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरवारण्टी भेजे गए न्यायालय

वारण्टी भेजे गए न्यायालय

जौनपुर धारा, सुइथाकला। गुरूवार को सरपतहां पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से चार वारण्टियों को अपनी गिरफ्त में लेकर उन्हें ग्राम न्यायालय भेज दिया। बतौर पुलिस थाना क्षेत्र में गैरवाह गांव निवासी शिवा सिंह ऊर्फ दुर्गेश पुत्र बजरंग बहादुर सिंह, सारीजहांगीर पट्टी निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र सन्तलाल, रूधौली निवासी बब्लू विश्वकर्मा पुत्र स्व. देवसरन व अमारी गांव निवासी सुरेन्द्र पुत्र जयकरन धारा 323 व 504 में वारण्टी थे। मामले में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह व उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौरसिया ने मयहमराही गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सभी वारण्टियों को गिरफ्त में लेकर ग्राम न्यायालय भेज दिया गया। इस दौरान हमराहियों में हेड कान्स्टेबल पवन कुमार, कान्स्टेबलगण अनुराग सिंह, सोनू यादव व अरूण मौर्या मौजूद रहे।