Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरपूर्व ब्लॉक प्रमुख नाटे यादव की हार्ट अटैक से मौत

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नाटे यादव की हार्ट अटैक से मौत

जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी ब्लॉक के बदलापुर गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूराम यादव उर्फ नाटे यादव की बुधवार की देर शाम को हार्ट अटैक से मौत हो गयी वे 72 वर्ष के थे। उनका कुछ दिन पूर्व दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हार्ट की सर्जरी हुई थी। वे तीन बार सिरकोनी ब्लॉक के प्रमुख रहे। बुधवार की शाम को अपराह्न उनको हार्ट अटैक आ गया। परिवार के लोग उन्हें लेकर तत्काल वाराणसी के एक निजी अस्पताल में गए। वहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ। उनकी मौत की सूचना पर भारी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया।