Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरवानर सेना के महासम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

वानर सेना के महासम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। चांदपुर मड़ियाहूं रोड स्थित बंधन वाटिका में बानर सेना के महासम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। जिसके संरक्षक अजीत प्रताप सिंह व अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अजीत सिंह ने कहा कि वानर सेना बनाने का एक उद्देश्य था कि करोना काल में हम लोगों ने बहुत मरीजों की मदद किया और इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी गरीब असहाय लोगों का जो काम जो इलाज नहीं हो रहा है। उसको करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस संगठन को जो भी हमारी मदद होगी मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने वानर सेना के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सबसे पहले विशेष रूप से टीडी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश सिंह ने एक लाख रूपये का सहयोग किया। इसके बाद और लोग जुड़ कर सहयोग कर सम्मेलन को सफल बनाने का कार्य किया। इससे पूर्व बानर सेना के महासम्मेलन में मुंबई से आई हुई प्रख्यात गायिका अलका झा व एक्टर जितेंद्र झा ने एक से एक गीत गाकर लोगों को मुग्धमुक्त कर दिया। गायक आशीष पाठक व दीपक पाठक देव ने भी गीतकार कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम देर रात तक  चला रहा। इस अवसर पर सुनील सिंह, अध्यापक संजय सिंह, शिवा सिंह, प्रदीप सिंह सफायर, अमित सिंह पूर्व प्राचार्य समर बहादुर सिंह, विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री विजय सिंह और काफी गणमान्य व अधिकारीगण उपस्थित रहे।