Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलोकसभा मतदान के लिये 1760 सवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था

लोकसभा मतदान के लिये 1760 सवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आयोग द्वारा नामित सामान्य प्रेक्षक सी.बी.बलात, जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पार्टी रवानगी कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 मई को जनपद जौनपुर के 02 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान सम्पन्न होगा। जिसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि वीरबहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन से पोलिंग पार्टियां रवाना की गयी है। जनपद के 1760 सवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। जहां पर वेबकास्टिंग नही है, वहां वीडियों कैमरा और 326माइक्रोआब्जर्बर की व्यवस्था की गयी है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी सभी आवश्यक तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है, पुलिस कार्मियों को ब्रीफ कर उनके दायित्वों के बारे में अवगत करा दिया गया है। प्रत्याशियों को भी पूर्व में आदर्श आचार संहिता के बारे में बताया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि जनपद में सकुशल, शान्तिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु लगभग 16000 मतदान कर्मियों को लगाया गया है। जनपद में कुल 3510 बूथ, 09 पिंक बूथ और लगभग 160 माडल बूथ बनाये गये है। 226 पर्दानसी बूथ बनाये गये है। 261 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये है एवं 31जोनल मजिस्ट्रेट लगाये गये है। 09 एआरओ लगाए गये है। महिला पुलिस के द्वारा महिलाओं के चेकिंग के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल पुरूष मतदाता की संख्या 2022305, महिला मतदाता 1859949 और थर्ड जेन्डर 172 मतदाता है। 85वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 18193 और 28825 दिव्यांग मतदाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि मतदान करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में घर से निकले और मतदान करें। उन्होंने कहा कि फर्जी वोटिंग में पाये जाने वालों पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर ज्वाइंट इशिता किशोर, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।