Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखिड़की तोड़ बैंक में घुसे चोर,दो बैटरी ले गए, कैश सुरक्षित

खिड़की तोड़ बैंक में घुसे चोर,दो बैटरी ले गए, कैश सुरक्षित

जौनपुर धारा,जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के लोहियानगर बलरामपुर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा में गुरुवार रात करीब बारह बजे खिड़की तोड़कर घुसे चोर इन्वर्टर की दो बैटरी चुरा ले गए। बैंक का सायरन बजने व बरातियों की गाड़ी आ जाने से चोर भाग गए जिससे कैश सुरक्षित बच गया। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस व शाखा प्रबंधक ने बैंक की छानबीन की। प्रबंधक ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी। हालांकि शाखा प्रबंधक की घटना के संबंध में दुलमुल रवैया लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। बैंक की शाखा में रात्रि करीब बारह बजे हूटर लगे चार पहिया वाहन से पहुंचे चोर बैंक के पीछे दक्षिण की ओर लगी खिड़की को तोड़ अंदर घुस गए।दो इन्वर्टर की बैटरी निकाल लिए। कैश व अन्य सामान खोज रहे थे इसी बीच बैंक का सायरन बजने लगा तो चोर वाहन का हूटर बजाने लगे जिससे लोगों को पता न चल सके। इसी बीच बरात की गाड़ी आ गई। बरातियों ने ग्रामीणों को घटना से अवगत कराया तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इतने में चोर चार पहिया वाहन से बैटरी लेकर पतरही की तरफ फरार हो गए। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शाखा प्रबंधक मोदी राम को सूचना दी। वे भी मौके पर पहुंच गए। शाखा प्रबंधक ने घटना के संबंध में लिखित सूचना देने में देर की। घटना के संबंध में शाखा प्रबंधक का दुलमूल रवैया लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।