Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरों ने पत्रकार के घर दिया चोरी की घटना को अंजाम

चोरों ने पत्रकार के घर दिया चोरी की घटना को अंजाम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव में शनिवार की रात्रि मे चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखो रूपये मुल्य के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाज्ञा यादव पुत्र स्वर्गीय तिलकधारी यादव निवासी बीबनमऊ रोज की भांति खाना खाकर मकान के नजदीक बने नये मकान पर सोने चले गये। चोर मकान के पीछे बने छड़ दीवाली  और पेड़ के सहारे मकान के छत पर चढ़ गए और कमरे का ताला तोड़कर आलमारी तथा बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा एक सोने का हार, दो सोने की चैन, तीन अंगूठी सोने की, एक जोड़ी पैजनी चांदी की, एक जोड़ी पायल, एक मांग टीका, सोने का एक झुमका, एक नथिया सहित एक इंडक्शन चूल्हा तथा पाँच हजार रुपया नगदी सहित लगभग ढ़ाई लाख रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।  भुक्त भोगी ने घटना की सूचना डायल 112 सहित स्थानीय थाने पर दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है।