Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलाश की सूचना पर पहुंची पुलिस,युवक निकला जिंदा

लाश की सूचना पर पहुंची पुलिस,युवक निकला जिंदा

जौनपुर धारा,जफराबाद। क्षेत्र के लाडनपुर गांव के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति के लाश होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी मच गयी। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। उक्त गांव के पास सड़क के किनारे एक ईंट की दीवार के पीछे एक व्यक्ति चादर ओढ़े हुए पड़ा था। पहले तो लोगों को लगा कि वह सोया है। लेकिन स्थानीय लोग जब धूप ज्यादा हो गयी तब भी उसे वहां पड़े देखा। लोगों ने उसे एकाध बार आवाज दिया तो वह बोला नही।लोगो को शक हुआ सम्भवतः लाश है। लोगों में चर्चा होने लगी धीरे धीरे लाश होने की बात फैल गयी। मौके पर आसपास्ा के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना पर थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह मय फोर्स पहुंच गए। उन्होंने जब चादर को हटवाया तो वह युवक उठ कर बैठ गया। थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया युवक शिवा सरोज पुत्र भैयालाल सरोज निवासी कटहरी थाना केराकत का निवासी है। उसकी उम्र 21 वर्ष है, युवक कही बारात में आया था। वह शायद नशे के हालात में यहां पड़ा हुआ था। परिजनों को बुलवाकर उसे सौंप दिया गया।