Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के समोधपुर गांव में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व इन्द्रसेन तिवारी के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ हुआ। इस दौरान गांजे बाजे के साथ पीताम्बर धारी महिलाएं और पुरुष कलश लेकर भक्ति रस में सराबोर नजर आए। यात्रा के दौरान शंखनाद और लोगों के जयकारे से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर विश्राम लिया। इस दौरान कथावाचक पं.वेद प्रकाश पाण्डेय ने कलश यात्रा के महात्म्य का वर्णन करते हुए सभी से भगवत कथा का रसपान करने की शिक्षा दी। इस दौरान तिलकधारी तिवारी, त्रिभुवन नाथ तिवारी, सुनील, उत्कर्ष व शिवांश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।