Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरचोरों ने लाखों रुपये के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ

चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ

जौनपुर धारा,जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के रासीपुर गांव में बीती रात को चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण व पचास हजार रुपया नगद उठा ले गए। जिस समय चोरों ने घटना को अंजाम दिया, जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे।

शुक्रवार को सुदामा यादव व उनकी मां सुबह 5बजे भोर में उठे देखा तो घर के एक कमरे का ताला टूटा हुआ था, और सारा सामान बिखरा पड़ा था। लोगों को टूटा हुआ ताला दिखाई दिया तो लोगों को शंका हुई। जब जाकर अंदर देखे तो अलमारी खुली थी, बड़ा बक्सा खुला हुआ था। घर में रखे तो छोटे बक्से भी नही दिखाई दिए। लोग तुरन्त बाहर आकर खोजना शुरू किए। घर के पीछे 100 मीटर की दूरी दोनों बक्से फेंके मिले। बक्से में रखा सारा सामान खेत मे बिखरा था, और उसमें रखे कीमती सामान उठा ले गए थे। इन सब घटनाओ को देखते हुए सुदामा यादव शोर मचाया। शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। सुदामा द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

इस घर में दो बार और हो चुकी है चोरी

जफराबाद क्षेत्र के रासीपुर गांव में सुदामा यादव के घर दो बार और चोरी की घटना हो चुकी है। इस बार चोरी ये तीसरी घटना है। दो चोरियों में पुलिस खुलासा नही कर पाई थी। उस चोरी में भी लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आई थी।थाना अध्यक्ष जलालपुर राजेश कुमार यादव ने बताया घटना की जानकारी हुई है। तहरीर के आधार पर विधि कार्रवाई की जा रही है।