जौनपुर धारा, जौनपुर। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनपद के आंगनवाड़ी केंद्रों में लाभार्थियों को 3 माह का राशन वितरण किया गया। स्वस्थ भारत मिशन के तहत प्रत्येक लाभार्थी को चावल, चने की दाल, गेहूं की दलिया एवं रिफाइंड तेल वितरित किया गया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेगमगंज व पान दरीबा में डीपीओ राम बदन सिंह एवं सीडीपीओ मनोज वर्मा के दिशा निर्देशन पर नोडल अधिकारी नवनीत यादव एवं मुख्य सेविका अनीता यादव की मौजूदगी में प्रत्येक लाभार्थियों को तीन माह का राशन वितरण किया गया। राशन पाकर लाभार्थी खुश नजर आए।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
लाभार्थियों में तीन माह का राशन वितरित

Previous article
Next article

