Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में सोमवार से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिये विशेष टीकाकरण अभियान जनपद में चलाया जायेगा। यह अभियान तीन चरणों में चलाया जायेगा। प्रथम चरण- 9 जनवरी से 20 जनवरी तक, द्वितीय चरण- 13 फरवरी से 24 फरवरी एवं तृतीय चरण 13 मार्च से 24 मार्च तक चलाया जायेगा। इसके साथ नियमित टीकाकरण कार्यक्रम प्रत्येक बुद्धवार एवं शनिवार को पूर्व की भॉति चलता रहेगा। बताते चलें कि जनपद में 13 जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु 11 प्रकार के टीके बच्चों को लगाये जाते है। यह टीकाकरण कार्यक्रम पूरे वर्ष अनवरत चलाये जाते हैं, इस दौरान कुछ बच्चे टीकाकरण से छूट जाते है, यह विशेष टीकाकरण अभियान मुख्य रूप से किसी भी कारणवश छूटे हुये बच्चों को सभी टीकों से आच्छादित करने के लिए चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा इसके लिये 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों का सर्वे आशा एवं ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कराया गया है, सर्वे में कुल 0 से 5 वर्ष के 527522 बच्चे मिले है, इन 0 से 5 वर्ष के बच्चों में से एमआर-1 के 16315 बच्चे छूटे मिले हैं एवं एमआर-2 के 28958 बच्चे छूटे मिले हैं। विभाग द्वारा उपरोक्त समस्त बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने हेतु माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है एवं वैक्सीन व अन्य लॉजिस्टिक की व्यवस्था पूर्ण कर ली गयी है, अभियान के दौरान प्रतिदिन टीकाकरण किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को इस टीकाकरण अभियान में सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि, अपने बच्चों को इस दौरान छूटे हुये टीके अवश्य लगवायें।