जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत जफरबाद की चेयरमैन उम्मे रहीला के निर्देश पर नगर पंचायत के दसो वार्ड में कर्मचारियों द्वारा फ़ांगिंग करवाया गया। चेयरमैन उम्मे रहीला ने वार्डो के सभासदों की मांग पर नगर पंचायत के सभी वार्डो में सोमवार की शाम को मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु फ़ांगिंग करवाया गया। इस दौरान कार्यालय के सफाई सुपर वाइजर वेद प्रकाश व रिजवान की देखरेख में कर्मचारियों ने नगर पंचायत के वार्ड ताड़तला, सैय्यदहास, नासही, शेखवाड़ा, हिसारकोट, काजी अहमद नूर, वार्ड में फ़ांगिंग की गई। फ़ांगिंग के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि वार्डो के एक समान साफ-सफाई व फ़ांगिंग वार्डो के सभासदों के जानकारी देते हुए करवाया जा रहा है। जिससे किसी भी वार्ड में कोई भी मच्छर जनित रोग न पनप सके।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
चेयरमैन के निर्देश पर दसो वार्ड में हुई फ़ांगिंग

Previous article
Next article

