Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा ने की विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक की घोषणा की

भाजपा ने की विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक की घोषणा की

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा प्रभारी एव विधानसभा संयोजक की घोषणा की। जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि बदलापुर से रामसिंह मौर्य, शाहगंज से रविश चन्द्र पाण्डेय, जौनपुर सदर से नागेश्वर देव पाण्डेय, मल्हनी से प्रभात श्रीवास्त्ाव और मुगराबादशाहपुर से अरविन्द विश्वकर्मा को विधानसभा प्रभारी बनाया गया और बदलापुर से डॉ.हरसू प्रसाद पाठक, शाहगंज से जितेन्द्र सिंह, जौनपुर सदर से सरदार जसविन्दर सिंह, मल्हनी से प्रबुद्ध दूबे और मुगराबादशाहपुर से पंकज सिंह को विधानसभा संयोजक बनाया गया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने नव नियुक्त विधानसभा प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा में भले ही अभी वक्त है। लेकिन आप लोग संगठन की तैयारियों को गति और धार देने में जुट जाए और नरेंद्र मोदी सरकार की 10साल की उपलब्धियों को निचले स्तर तक तेजी से पहुंचाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करे। परिवारवाद-भ्रष्टाचार को हथियार बनाकर कांग्रेस और विपक्षी इंडि गठबंधन की नकारात्मक नीतियों पर मजबूती से प्रहार करे और विधानसभा वार भाजपा के मत प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्रयास करे।