Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोजगार मेले में 131 का चयन 

रोजगार मेले में 131 का चयन 

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक के पंडित राम शिरोमणि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 24 फरवरी दिन शनिवार को विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 238 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में लगभग 131 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान कर किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खंड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक/रोजगार मेला प्रभारी प्रभात पाण्डेय ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, आईटीआई, जिला सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड विकाश स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 4 मार्च तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा। रामनगर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 12कम्पनियों ने साक्षात्कार करके लगभग 131अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक अनूप पाण्डेय समेत सभी कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अगला रोजगार मेला 26 फरवरी सोमवार को विकास खण्ड सुजानगंज जौनपुर परिसर में आयोजित होगा।